चरित्र पर शक के चलते पत्नी और बेटे ने उतारा, पति को मौत के घाट, देखें पुरी ख़बर

331
crime
crime

गरियाबंद। जिले हत्या का मामला सामने आया है आपको बता दे की एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति को उतार दिया मौत के घाट वही बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद आरोपिया ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दे की 60 साल के गंगेश्वर सोनवानी को उसके ही सगे बेटे गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने बीती रात डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मर डाला जिसके बाद पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। मामला कोर्ट में चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे। शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्‍नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां और बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है।

राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन