आबकारी विभाग की कार्रवाई,3,200 का मदिरा मसाला जब्त



नवीन पैकरा (ग्रामीण कसडोल)
कसडोल,,कलेक्टर कुलदीप शर्मा तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में मंगलवार को 3200 हजार रुपए का अवैध शराब जब्त किया गया।
वृत्त पलारी में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी गणपत वर्मा पिता गोर्वधन वर्मा उम्र 46 वर्ष सा. चेरकपुर थाना पलारी के कब्जे से 32 पाव कुल 5.76 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,200 रुपए होना पाया गया।
आरोपी गणपत वर्मा पिता गोर्वधन वर्मा उम्र 46 वर्ष सा. चेरकपुर थाना पलारी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।










