रायपुर : जिले के चार कर्मचारीयों पर गिरी गाज, हुई एफआईआर 

जिले के चार कर्मचारीयों पर गिरी गाज : धान खरीदी कार्य पर बाधा डालने वालों पर हुई एफआईआर 

रायपुर | जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है| कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर धान खरीदी में बाधा पहुंचाने पर शाखा प्रबंधकों द्वारा चार कर्मचारीयों पर एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है |

जिसमें कौशल वर्मा के खिलाफ थाना खरोरा, बृजमोहन देवांगन के खिलाफ थाना धरसीवां, राम कुमार वर्मा एवं पोषण लाल धुरंधर के खिलाफ थाना नेवरा में मामला पंजीबद्ध कार्यवाही की गई है |

Advertisement

Related Articles