खाना खजाना : दही की चटनी

250

आप कई चीजों और कई तरीकों से दही चटनी बना सकते हैं। आप कई तरीके से दही चटनी बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं दही चटनी की रेसिपी के बारे में।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थानी स्टाइल में दही चटनी

पूरे भारत देश में राजस्थानी स्टाइल की चटनी फेमस है। राजस्थान में बनने वाली लहसुन चटनी वाकई स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। अगर आपने राजस्थानी दही-लहसुन की चटनी नहीं खाई हैं, तो आप इस रेसिपी को घर पर ट्राई कर सकते हैं।

ऐसे बनाकर करें तैयार

राजस्थानी स्टाइल की दही चटनी बनाने के लिए सूखे लाल मिर्च को पानी में भिगो दें।

फिर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन की कलियों को भूरा होने तक भूनें।

फिर लहसुन में 2 चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच जीरा, सूखा लाल मिर्च और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर पका लें।

कुछ देर में चटनी से खुशबू आने लगेगी, तब गैस को बंद कर लें। वहीं पेस्ट को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो इन्हें अच्छे से पीस लें।

अब पीसे गए पेस्ट को तेल में डालकर तब तक पकाए जब तक उसका तेल अलग न हो जाए।

फिर इसमें 1 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग ,करी पत्ता, 1 चम्मच सरसों और फेटा हुआ दही अच्छे से मिक्स कर दें।

करीब 5 मिनट तक चलाने के बाद गैस बंद कर दें।

इस तरह से आपकी दही-लहसुन की राजस्थानी स्टाइल चटनी बनकर तैयार है।

इसे आप सादे चावल से लेकर स्नैक्स तक के साथ खा सकते हैं।

ऐसे बनाएं परफेक्ट चटनी

संक्रमण से बचाएंगी विटामिन C से भरपूर ये चीजें

चटनी को घर टेस्टी बनाने के लिए ताजे लहसुन का इस्तेमाल करें।

क्योंकि लहसुन के खराब होने पर चटनी का स्वाद बिगड़ जाएगा। इस चटनी के लिए अंकुरित लहसुन का इस्तेमाल न करें।

वहीं ताजे दही का इस्तेमाल करें, क्योंकि अगर दही खट्टा होगा तो चटनी उतनी स्वादिष्ट नहीं होगी।

अधिक मात्रा में इसमें तेल का उपयोग न करें।

वही चटनी बनने के बाद इसको सही से स्टोर करें। जिससे कि यह 2-3 दिन चल जाए।

आप कांच के जार में चटनी को स्टोर करके रख सकती हैं।

चटनी अधिक पतली नहीं होनी चाहिए। क्योंकि चटनी गाढ़ी अच्छी लगती है।

IMG 20240420 WA0009