LIVE UPDATE

वनमण्डलाधिकारी ने किया एएनआर कार्यों का निरीक्षण

वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलौदाबाजारचंदन जायसवाल – संवाददाता : वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बुधवार को कक्ष क्रमांक 132 में चल रहे ए.एन.आर. (Assisted Natural Regeneration) कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने स्थल पर कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की तथा फील्ड स्टाफ को वन संरक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

निरीक्षण उपरांत वनमण्डलाधिकारी के नेतृत्व में एंटी स्नेयर वॉक किया गया जिसके अंतर्गत जंगल क्षेत्र में संभावित अवैध फंदों (snares) की खोज, नष्ट करने और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गश्त की गई। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी ने उपस्थित वन अमले को निर्देशित किया कि वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।अतः प्रत्येक गश्त के दौरान क्षेत्र का सावधानीपूर्वक निरीक्षण कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दी जाए।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गश्त अभियान न केवल अवैध शिकार की रोकथाम में सहायक हैं बल्कि इससे वनकर्मियों की सतर्कता एवं फील्ड मॉनिटरिंग की दक्षता भी बढ़ती है।

इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार गीतेश कुमार बंजारे सहित बल्दाकछार परिक्षेत्र के सभी अधिकारी, वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।
क्रमांक / 29

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles