ग्राम सुखीपाल में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्राओं को सौंपी सायकिल

बसना/सुखीपाल। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुखीपाल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह’ गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रांगण पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विद्या की देवी मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बसना क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की ईश्वर से कामना की।

छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई में आने वाली भौगोलिक दूरियों को मिटाने के लिए यह योजना अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को अब स्कूल आने-जाने के लिए परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सायकल मिलने से बालिकाओं का न केवल समय बचेगा, बल्कि उनके भीतर पढ़ाई के प्रति एक नया उत्साह और आत्मविश्वास भी जगेगा।

छात्राओं को सायकिल का वितरण करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जब हमारी बेटियां शिक्षित होंगी, तो दो परिवारों को सशक्त बनाएंगी। सायकल केवल एक साधन नहीं है, बल्कि यह बेटियों को उनकी शिक्षा और सपनों की ओर ले जाने का एक सशक्त माध्यम है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार को लेकर कहा कि प्रदेश की साय सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है। विद्यालयीन अधोसंरचना के विकास से लेकर विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों को मिल रहा है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि बसना विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी रहेगा ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान दे सकें।

समारोह के दौरान सायकल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन व विधायक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा कैलाश अग्रवाल,जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,जनपद सदस्य राधा पटेल,सरपंच ग्राम पंचायत सुखीपाली सुरोती बुडेक,महामंत्री पि.वर्ग मोर्चा विनोद बारिक,प्रदेश सहसंयोजक किसान मोर्चा अजय डड़सेना,सुशील प्रधान,लक्ष्मण प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष कन्हैया प्रधान, अध्यक्ष SMDC रक्षपाल विशाल,पूर्व सरपंच सुदर्शन मुन्ना,नरोत्तम साहू,पदुम साहू,निज सचिव नरेंद्र बोरे,रेशमलाल साहू,सरपंच ग्राम पंचायत डुमरपाली जुगेश्वर बरिहा,सरपंच प्रतिनिधि विष्णु बुड़ेक ,प्राचार्य राजेंद्र कुमार पुरोहित,मंच संचालक सुमन तांडी,सीताराम बरिहा,स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles