रायपुर: कटोरा तालाब में Vi (Vodafone Idea) के नए मिनी स्टोर का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को अब घर के पास मिलेंगी सेवाएं



रायपुर: राजधानी रायपुर के पुराने राजेंद्र नगर और कटोरा तालाब क्षेत्र में कनेक्टिविटी और ग्राहक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए Vi (Vodafone Idea) के नए ‘मिनी स्टोर’ का भव्य शुभारंभ हो गया है।
मंगलवार, 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे आयोजित एक गरिमामय समारोह में इस स्टोर का उद्घाटन किया गया। यह नया आउटलेट बूढ़ी माता चौक, बूढ़ी माता मंदिर के सामने, पुराना राजेंद्र नगर रोड पर स्थित है।
स्टोर के शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। रिबन काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्टोर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। संचालकों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस मिनी स्टोर के शुरू होने से अब कटोरा तालाब, राजेंद्र नगर और आसपास के लोगों को छोटी-छोटी टेलीकॉम समस्याओं के लिए मुख्य बाजार या दूरदराज के ऑफिसों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
स्टोर की संचालक श्वेता सिंह ने बताया, यहाँ ग्राहकों के लिए नया सिम कनेक्शन, एमएनपी (नंबर पोर्टेबिलिटी), पोस्टपेड बिल भुगतान, रिचार्ज, डेटा प्लान्स और नेटवर्क संबंधित शिकायतों के निवारण की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध करा दी गई है।
अधिक जानकारी या सहायता के लिए ग्राहक स्टोर के हेल्पलाइन नंबर 9111344368 पर संपर्क कर सकते हैं।









