कबीर नगर में ‘द मदर ब्लेसिंग’ डे-केयर एवं प्री-स्कूल का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं




रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर देखभाल के उद्देश्य से ‘द मदर ब्लेसिंग’ (The Mother Blessing) डे-केयर, प्री-स्कूल एवं एक्टिविटी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। कबीर नगर गुरुद्वारे के पास स्थित इस संस्थान का उद्घाटन आज फीता काटकर किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन अवसर पर कविता कुंभज, कविता थापा, अर्चना शर्मा और सानाया खान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने सेंटर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों और कामकाजी अभिभावकों के लिए एक उपयोगी और भरोसेमंद विकल्प साबित होगा।
संस्थान की डायरेक्टर तपस्विनी सदावर्ती एवं दिवाकर पांडा के मार्गदर्शन और मेहनत से शुरू हुए इस सेंटर में बच्चों को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां प्ले ग्रुप से लेकर PP2 तक की नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इसके अलावा बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास के लिए ट्यूशन क्लासेस, वैदिक मैथ्स, स्पोकन इंग्लिश, हैंडराइटिंग एवं कैलीग्राफी, ड्राइंग एंड क्राफ्ट जैसी एक्टिविटी क्लासेस भी शुरू की गई हैं।
सेंटर प्रबंधन के अनुसार बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है। अभिभावकों की सुविधा के लिए CCTV एक्सेस उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। साथ ही अनुभवी एवं प्रशिक्षित स्टाफ, बच्चों के लिए हेल्दी एवं हाइजीनिक फूड तथा फन लर्निंग एक्टिविटीज की विशेष व्यवस्था की गई है।
संस्थान द्वारा आज से समर कैंप और विभिन्न एक्टिविटी क्लासेस की भी शुरुआत कर दी गई है। वर्तमान में एडमिशन ओपन हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण अभिभावकों को जल्द संपर्क करने की सलाह दी गई है।
उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘द मदर ब्लेसिंग’ को बच्चों के लिए सुरक्षित, शिक्षाप्रद और स्नेहमयी माहौल देने वाला एक सराहनीय प्रयास बताया। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक कबीर नगर गुरुद्वारे के पास स्थित सेंटर में संपर्क कर सकते हैं।











