नानी करवाती थी अपनी ही नतिनी से जिस्मफरोशी का धंधा, फिर

257
नाबालिग लड़की चला रही थी जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़
नाबालिग लड़की चला रही थी जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़
kabaadi chacha

Agra: आगरा से एक मामला समने आई है जहां नानी अपनी ही नतिनी से देह व्‍यापार कराने लगी। जब किशोरी को ताजगंज के करबना इलाका स्थित होटल अंश पैलेस से मुक्त कराया गया। उसकी बात सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। नानी की कलई खुल गई। पुलिस ने नानी सहित तीन आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। मुकदमे में होटल मालिक को आरोपित बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ACP कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी की नानी शमसाबाद क्षेत्र की निवासी है। तीन साल पहले किशोरी को प्रयागराज के एनजीओ ने मुरादाबाद से रेस्क्यू किया था। किशोरी को उस समय नारी निकेतन भेजा गया था। किशोरी की नानी उसे अपनी सुपुर्दगी में ले आई थी। उससे दोबारा देह व्यापार कराया जा रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Police ने होटल अंश पैलेस से गोपालपुरा, शमसाबाद निवासी डूंगर सिंह उर्फ भोला व बलवीर राठौर (तुलसी नगर, ताजगंज) को पकड़ा था। दोनों ऑटो चालक हैं। आरोपियों ने बताया कि किशोरी की नानी के संपर्क में रहते थे। वे ग्राहक लेकर आया करते थे। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता था।

पुलिस ने किशोरी की नानी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दुराचार और देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। दीपावली के आसपास ताजगंज स्थित एक होम स्टे से युवती को मुक्त कराया गया था। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। चार आरोपित जेल भेजे गए थे। इस बार ताजगंज के करबना इलाका स्थित होटल से किशोरी को मुक्त कराया गया। उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा था। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसे बदनाम होटलों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती है। पुलिस और कारखास को पता रहता है कि किस होटल में क्या होता है। जिन होटलों में गलत काम होते हैं वे कारखास से छिपे नहीं रहते।

IMG 20240420 WA0009
ब्रेकिंग : रायपुर में 6 लाख का हेरोइन (चिट्टा ) पकड़ाया