कसडोल नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 11 में होलिका दहन कल



चंदन जायसवाल संवाददाता : कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 11 में कल रात्रि श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पावन आयोजन सम्पन्न होगा कार्यक्रम में वार्डवासियों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रहेगी, जिससे वातावरण धार्मिक आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
होलिका दहन के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से रामा धीवर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 11) उपस्थित रहेंगे। उनके साथ अनिल धीवर सुनील धीवर दिलीप निर्मलकर संदीप यादव दवीदास चतुर छतरी चंदू धीवर जंसू निर्मलकर साधरामधीवर सेवक छतरिय एवं समस्त मोहल्ला वासी सहित नगर के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल होगे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द, भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की प्रार्थना की।
वार्डवासियों ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ते हैं। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की सराहनीय झलक देखने को मिलेगी।
इस प्रकार नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 11 में सम्पन्न होगा होलिका दहन कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक सद्भाव का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत हैं









