LIVE UPDATE

सुशासन तिहार में जनपद सदस्य विजय विक्की पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चंदन जायसवाल

 

सारंगढ़। राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजय विक्की पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राशन, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखा। जनपद सदस्य विजय विक्की पटेल ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत और मांग पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

Related Articles