रायपुर में श्री वरुण सेल्स के नए शोरूम का शुभारंभ आज

रायपुर। शहर के देवेंद्र नगर स्थित सिटी सेंटर मॉल के समीप पुलिस स्टेशन रोड पर श्री वरुण सेल्स, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक हिरोबा एक्सक्लूसिव स्टोर के नए शोरूम का शुभारंभ आज 13 अगस्त को किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह शाम 3:30 बजे से आयोजित होगा।

मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक एयर कंडीशनर्स के इस नए शोरूम में ग्राहकों को कंपनी के एयर कंडीशनिंग उत्पादों की विस्तृत रेंज देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। श्री वरुण सेल्स द्वारा एसी सहित इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री का व्यवसाय किया जाता है।
शोरूम संचालक ओम प्रकाश लाहोटी एवं परिवार ने शहरवासियों एवं ग्राहकों को इस विशेष अवसर पर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। शोरूम का पता सिटी सेंटर मॉल के समीप, देवेंद्र नगर, पुलिस स्टेशन रोड, रायपुर है।
इस नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक के एयर कंडीशनर्स की जानकारी, उत्पाद चयन एवं खरीदारी के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

Advertisement

Related Articles