पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल अहिवारा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


अहिवारा। गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार : पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल अहिवारा में स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल ताम्रकार अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति थे। विशेष अतिथि के रूप में बिसरा राम यादव पूर्व प्रांताध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही एन एस जी कमांडो में कार्यरत स्कूल के पूर्व छात्र महेंद्र कुमार साहू का अभिनंदन किया गया।
ये भी पढ़ें –अहिवारा नगर में छत्तीसगढ़िया रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने किया ध्वजारोहण
स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य उत्तम सिंह साहू ने किया। स्वागत भाषण में आजादी के पूर्व स्वतंत्रता के लिए हुए बलिदानों पर चर्चा किए, साथ ही स्वच्छता के लिए छात्रों को संकल्प लेने कहा। बिसरा राम यादव ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम में संस्था के समस्त स्टाफ व पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक संजय शर्मा तथा शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आई पी साहू व अखिलेश शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन जे एल जांगड़े व्याख्याता ने किया।

