क्या शिल्पा शेट्टी से तलाक ले रहे उनके पति राज कुंद्रा जाने क्या है सच्चाई

422
क्या शिल्पा शेट्टी से तलाक ले रहे उनके पति राज कुंद्रा जाने क्या है सच्चाई
क्या शिल्पा शेट्टी से तलाक ले रहे उनके पति राज कुंद्रा जाने क्या है सच्चाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का तलाक होने वाला है। जी हां इस बात की जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि राज कुंद्रा की फिल्म यूटी 69 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिस में उनकी जिंदगी के एक पहलू पर रोशनी डाली गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज कुंद्रा ने अपने X अकांट पर लिखा है कि ‘हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस मुश्किल वक्त में हमें समय दें।’इस ट्वीट के साथ ही राज ने हाथ जोड़ने और दिल टूटने का इमोजी भी इस्तेमाल किया है। राज कुंद्रा ने अपने ट्वीट में कुछ भी साफ साफ नहीं लिखा है, जिससे अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि राज कुंद्रा इन दिनों फिल्म यूटी 69 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिस में उन पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में गुजारी उनकी जिंदगी की झलक दिखाई गई है। ‘यूटी 69’, 3 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। गौरतलब है कि अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज जेल गए थे। मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि कुछ समय के बाद राज को जेल से रिहाई मिल गई थी और उसके बाद से ही वो मास्क पहने दिखते थे। ट्रेलर के दौरान राज ने मास्क उतारा और उसके बाद से वो बिना मास्क नजर आ रहे हैं।

देश का पैगाम किसानों के नाम......

 

IMG 20240420 WA0009