ट्रक मालिक संघ बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष बने ईशान वैष्णो

बलौदाबाजार।  जिला पंचायत सभापति ईशान वैष्णो को ट्रक मालिक संघ बलौदा बाजार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ट्रक मालिकों और वाहन संचालकों में खुशी की लहर है। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ट्रक मालिक संघ और अधिक मजबूत होगा तथा ट्रक व्यवसायियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा।

ईशान वैष्णो लंबे समय से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। जिला पंचायत सभापति के रूप में वे क्षेत्र के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब ट्रक मालिक संघ की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नियुक्ति के बाद समर्थकों, ट्रक मालिकों और शुभचिंतकों ने ईशान वैष्णो को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Related Articles