रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल करें- जगनीक यादव – प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अतिथि गृह पहुंना रायपुर में मुलाकात कर भारत सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी प्रेषित कर कहा कि छत्तीसगढ़ के यादव जो रावत उपनाम धारी हैं, वह केन्द्र सरकार की सूची में शामिल नहीं होने के कारण हमारे समाज के बच्चे भारत सरकार के नौकरियों में पिछड़ा वर्ग का लाभ से वंचित हैं इसलिए हम मांग करते हैं कि छत्तीसगढ़ के रावत जाति को केन्द्र सरकार जल्द केन्द्रिय सूची में शामिल करें।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा केन्द्र सरकार को रावत जाति को केन्द्रीय सूची में शामिल करने अनुशंसा भेज दिया गया है फिर भारत सरकार इस विषय पर निर्णय नहीं लिया गया है। यादव समाज छत्तीसगढ़ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों को इस विषय पर ज्ञापन सौपा जायेगा मांग पुरा नही होने पर समाज द्वारा कड़ा कदम उठाया जायेगा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद उपस्थित थे।
प्रतिनिधी मंडल में यादव समाज के प्रदेश‌ उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव भगवती यादव लोमश यादव तीरथ यादव भानु यादव सहित बढ़ीं संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles