ज्वाईंट रिप्लेसमेंट के मरीजों ने लगाई दौड़ चलाई सायकल




रायपुर। राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस के अवसर पर ’श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर’ द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से ’वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन’ का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 100 से ज्यादा मरीज सफलतम ज्वाईंट रिप्लेसमेंट हुआ था वे आकर उपस्थिति दर्ज करायी उनके व्दारा वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन किया गया उन्होने अपने अनुभव साझा किये।
भारत में राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस डाॅ के टी ढोलाकिया की याद में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर ’श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुशील शर्मा’ ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। ’25 वर्षों से अधिक के अनुभव’ के साथ ’15,000 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी’ कर चुके डॉ. शर्मा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के कारण आज जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सटीक और मरीजों के लिए लाभकारी हो गई है। उन्होंने लोगों से जोड़ों में लंबे समय तक रहने वाले दर्द को नजरअंदाज न करने तथा समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।
डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर यह भी जानकारी दी कि ’श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल जल्द ही हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की शुरुआत करने जा रहा है।’ इस नई तकनीक के माध्यम से सर्जरी अधिक सटीकता के साथ की जा सकेगी, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम, कम दर्द, तेजी से रिकवरी तथा अधिक प्राकृतिक मूवमेंट का लाभ मिलने की उम्मीद है। यह सुविधा शुरू होने के बाद श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल क्षेत्र के चुनिंदा अस्पतालों में शामिल होगा, जहाँ हिप रिप्लेसमेंट के लिए रोबोटिक तकनीक उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जोड़ों के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने समाज को स्वस्थ रहने तथा समय पर उपचार अपनाने का संदेश दिया।
अन्य विकसित राज्यों में से कलकत्ता, गोवा, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेष, महाराष्ट्र, से ज्वाइंट रिप्लेमेंट के लिए मरीज पहुंच चुके हैं।
कार्यक्रम में ’अमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा ’मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे रायपुर के डॉ. के. पी. एस. काशीपति’ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की इस जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों का संबोधन आयोजित किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए आतिथ्य भोज का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार की दिशा में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता का भी परिचायक रहा।









