इंटर-कॉलेज राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कसडोल महाविद्यालय की छात्र बिंदु पैकरा रही प्रथम स्थान

कसडोल। चंदन जायसवालसंवाददाता : स्व, दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल की छात्र बिंदु पैकरा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नमैच मंगलवार को हुई इंटर-कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई,राष्ट्रीय स्तर में चयनित खिलाडी बिंदु पैकरा अपना प्रोफेमंस पंजाब में दिखाएगी सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान एक्शन में बॉक्सर,बिंदु पैकरा को 48-51 kg कैटेगरी के लिए,क्लास में अपनी जगह बनाई।

कॉम्पिटिशन के दौरान बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वाधान में आयोजित बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप2025-26 शासकीय जे.यो.छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्व.दौलत राम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल की छात्रा बिंदु पैकरा प्रथम स्थान प्राप्त कर पंजाब में होने वाले अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी इसकी बधाई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.आर साहू एवं क्रीड़ा प्रभारी के.के.बर्मन एवं महाविद्यालय प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दिये उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी तोरण लाल साहू ने दिया

Advertisement

Related Articles