Kasdol News : ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, कसडोल के विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम



चंदन जायसवाल : कसडोल। ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, कसडोल के विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ साहू ने 600 में से 501 अंक प्राप्त कर 83.5% अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल की। वहीं छात्र रूपेश कुमार कुर्रे ने 600 में से 412 अंक प्राप्त कर 68.66% अंकों के साथ सफलता अर्जित की।
विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की प्राचार्या लक्ष्मी साहू ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों छात्र भविष्य में भी निरंतर प्रगति करते हुए अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के डायरेक्टर सी.पी. साहू सहित समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है।











