LIVE UPDATE

कसडोल : पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का कसडोल दौरा, युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

कसडोल। चंदन जायसवाल – संवाददाता। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 4 दिसंबर को कसडोल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुँचे। उनके आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

सिंहदेव के स्वागत के लिए कसडोल और लवन क्षेत्र के बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मानस पांडेय और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, सरपंच संतोष यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश कन्नौजे और मोहर साय चेलाक समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने दौरे के तहत, श्री सिंहदेव कसडोल स्थित सतनाम चौक पहुँचे, जहाँ उन्होंने पवित्र जैतखाम में गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन किए। उन्होंने वहाँ मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के विमल अजय, शेर सिंह ध्रुव, एनएसयूआई नेता चंदन जायसवाल, शिवशंकर (बनारसी) चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। श्री सिंहदेव के इस दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles