केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के प्रेस वार्ता पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

58

मंत्री हरदीप पुरी बजट से आम जनता किसान मजदूर युवाओ को रोजगार कैसे मिलेगा?गृहणियों को महंगाई से कैसे मिलेगी निजात ?नही बता पाये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरदीप पूरी को पता है बजट में कुछ भी तारीफ के लायक नही इसलिए गोलमोल बात कर निकल लिये-कांग्रेस

पूर्व के रमन सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के तारीफ करने से पहले हरदीप पुरी बुद्धिजीवियों से रमन सरकार के बारे में चर्चा कर लेते

रायपुर।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के प्रेस वार्ता पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी को पता है कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी तारीफ की जा सके। बजट पूरी तरह से चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के हिसाब से बनाया गया है। बजट में  किसानो के उपज के एमएसपी की गारंटी नही है,महंगी रसायनिक खाद बीज डीजल कीटनाषक आधुनिक कृषि यंत्रों के कीमतों पर कमी के लिए कोई प्रावधान नही है।कोरोना संकटकाल के चलते रोजी मजदूरी खो चुके  श्रमिको एवं दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के वादा का बीते सात साल से बाट जोह रहे युवाओं के रोजगार लिए कोई प्रावधान नही है।जनता कैसे आर्थिक रूप से  मजबूत होगी,सस्ती गुणवत्तायुक्त शिक्षा,बेहतर स्वस्थ सुविधाएं,सस्ती रेल यात्रा एवं माल ढुलाई पर कोई फोकस नही है।किचन से लेकर पेट्रोलपंप तक महंगाई पैर पसार चुकी है।बजट में पेट्रोल डीजल से मोदी के मित्रो की मुनाफ़ाखोरी बढ़ाने की पूरी गुंजाइश दिख रही है आमजनता महंगाई के बोझ तले दबे जा रहे है उसे राहत देने की मंशा बजट में नही है।ऐसे में जब बजट में कुछ है ही नही तो बजट पर बुद्धजीवियों से चर्चा करने आए हरदीप पुरी के पास गोलमोल बात करने के अलावा और कुछ बचता नही है।

सच सुनते हैं तो बौखला जाते हैं और आईना देखते तो भड़क जाते हैं रमन सिंह- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के सवालों में दम होता है सच्चाई होती है गरीब मजदूर किसान युवाओ महिलाओं की बेहतरी की फिक्र होती है,आंकड़ो की अकड़ में अहंकार में डूबी मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियोनिर्णयों,मनमानी,हठधर्मिता के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ते हैं। तभी तो हरदीप पूरी जैसे मोदी सरकार के अन्य मंत्री और पूरा भाजपा प्रेस वार्ता कर जवाब देने आते हैं। और जवाब देने के बजाए गोलमोल बात कर रफूचक्कर हो जाते है।राहुल गांधी जी देश के 1 अरब तेंतीस करोड़ जनता की आवाज है और मोदी भाजपा सरकार अडाणी अम्बानी जैसे चंद पूंजीपत्तियों की शुभचिंतक है।यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को ना तो बजट के बारे में पता है ना ही पूर्व के रमन सरकार के 15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी है।बजट की झूठी तारीफ करने आये मंत्री हरदीप पुरी ने अपने एक राजनीतिक दल के सदस्य होने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।मंत्री हरदीप पुरी को पूर्व के रमन सरकार की तारीफ करने से पहले छत्तीसगढ़ के जनता से मिलना था।रमन सरकार के दौरान हुई  झीरम घाटी राजनीतिक षड्यन्त हत्याकांड , झलियामारी कांड, हजारों किसानों की आत्महत्या की घटना,भोले भाले बेकसूर आदिवासियों पर अत्याचार की घटना, उनके जल जंगल जमीन पर कब्जा करने का षड्यंत्र छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है।उस दौरान हुए फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड,के जख्म अभी भी हरे है।गरीबो के निवाला पर डांका डालकर किये गए 36 हजार करोड़ का नान घोटाला ,और रमन सिंह के दामाद के द्वारा सरकारी अस्पताल को गिरवी रखकर गरीबो के लिए बनाए जा रहे डीकेएस घोटाला सहित कमीशनखोरी भ्रष्टाचार के लिए जनता के विरोध के बाद भी मनमानी करते बनाये स्काईवॉक घोटाला आज भी रमन सरकार की भ्र्ष्टाचार की स्मारक बनी खड़ी है।उस समय हुए एक्सप्रेसवे घोटाला मोबाइल घोटाला चरण पादुका घोटाला, बारदाना घोटाला, धान खरीदी एवं धुलाई घोटाला डामर घोटाला निर्माण कार्यों में हुए घोटाले के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।

IMG 20240420 WA0009