LIVE UPDATE

अवैध अफीम खेती मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – प्रकरण का चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत चौकी जेवरा–सिरसा के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। निरीक्षण के दौरान खेत में मक्का/भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए पाए गए।

संयुक्त टीम द्वारा खेत का निरीक्षण कर लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹08 करोड़ आंकी गई। मामले में NDPS Act के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

विवेचना के दौरान पूर्व में विकास बिश्नोई निवासी मतोड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान), विनायक ताम्रकार निवासी तेमरापारा दुर्ग एवं मनीष उर्फ गोलू ठाकुर निवासी समोदा को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी छोटू राम द्वारा अवैध अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराए गए थे। फरार आरोपी की पतासाजी के दौरान ACC​U दुर्ग, थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी छोटू राम को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

▪️ घटना स्थल :
ग्राम समोदा–झेनझरी के मध्य स्थित कृषि भूमि, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. छोटू राम, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम सांगसी नगर धड़िया, थाना चामू, जिला जोधपुर (राजस्थान)
▪️ जप्त सामग्री :

1. नगद ₹2220
2. एक स्मार्टफोन मोबाइल
3. अन्य आरोपियों से पूर्व में जप्त – 02 ट्रैक्टर, 02 जेसीबी, 02 मोटरसाइकिल, 01 हार्वेस्टर एवं खेती में प्रयुक्त अन्य उपकरण (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1.5 करोड़)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में ACC​U दुर्ग, थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन, परिवहन एवं व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles