छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षकों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी आदेश के तहत 7 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा अजय कुमार साहू को बलरामपुर से बिलासपुर भेजा गया है।

इसी तरह अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर स्थानांतरित किया गया है।

उप निरीक्षकों में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा और अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर भेजा गया है। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

देखें आदेश-

Advertisement

Related Articles