रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा : ट्रैलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, दर्जनभर घायल




बलौदाबाजार। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने यात्री बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। 4 से ज्यादा लोगों की मौत होने की जानकारी आ रही है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो पुरुष, दो बच्चे और महिला शामिल है।मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि तभी सिमगा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ है।
चार की मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद सेे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।
पुलिस कर रही जांच
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।











