रायपुर ब्रेकिंग : WRS कॉलोनी में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती के गले में रस्सी का फंदा और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टि में इसे हत्या का मामला मान रही है।
सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि WRS क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Related Articles