ममता की निर्ममता का अंत, बंगाल में खिला कमल, सैय्यद रज़ा ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दी बधाई



रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व सफलता पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ‘लोकतंत्र और विकास’ की जीत बताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली 206 सीटों की प्रचंड जीत और असम व पुडुचेरी में सरकार बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व सहित लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
अत्याचारी शासन का हुआ अंत
सैय्यद रज़ा ने कहा, पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से जारी टीएमसी की निर्ममता और अराजकता का अब अंत हो गया है। वहां ‘राष्ट्रप्रथम’ की विचारधारा की जीत हुई है। बंगाल की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति अब नहीं चलेगी। सही मायने में आज बंगाल से अंधेरा छटा है, विकास का सूरज निकला है और सोनार बांग्ला के संकल्प के साथ कमल खिला है।
मोदी-शाह के नेतृत्व पर जनता का भरोसा
सैय्यद रज़ा ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल चुनावी रणनीति को दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान और कठिन परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने टीएमसी के अत्याचारों को सहते हुए भी धरातल पर पार्टी का झंडा बुलंद रखा।
असम और पुडुचेरी में सुशासन की जीत
असम और पुडुचेरी के परिणामों पर चर्चा करते हुए सैय्यद रज़ा ने कहा कि असम में भाजपा की वापसी वहां हुए विकास कार्यों और शांति व्यवस्था पर जनता की मुहर है। वहीं पुडुचेरी में भाजपा की बढ़त दक्षिण भारत में पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत है। अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इन राज्यों में अब डबल इंजन की सरकारें विकास की नई इबारत लिखेंगी।
कार्यकर्ताओं का बढ़ा मान
सैय्यद रज़ा ने कहा कि यह विजय हर उस कार्यकर्ता की है जिसने बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ काम किया। उन्होंने बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।











