भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा तेलीबांधा मंडल में होगा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर जिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के सामूहिक श्रवण का आयोजन तेलीबांधा मंडल में किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रायपुर जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। वहीं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, जिलामंत्री एवं मंडल प्रभारी अर्चना हुखरे, मंडल प्रभारी राजीव मिश्रा तथा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलबिंदर बेदी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा पार्षद संतोष साहू, महेश ध्रुव, प्रदीप वर्मा, संजना हियाल एवं रोहित साहू सहित पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
बृजेश अग्रवाल ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर “मन की बात” कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने की अपील की है।









