विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता और हरियाली का संदेश, बीरगांव में वृक्षारोपण कर दिलाई गई शपथ



रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीरगांव क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मणिकंचन केंद्र उरला में स्वच्छता दीदियों द्वारा नगर से प्राप्त कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी गई तथा नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को अपने घर, मोहल्ले और पूरे नगर को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। सभी नागरिकों ने स्वच्छता और हरियाली के संकल्प को अपनाते हुए इन नियमों का पालन करने का वचन दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मां बंजारी मंडल किसान मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद अश्वनी चांदरे, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद बेदराम साहू, उपाध्यक्ष राधिका साहू, भागवत साहू, डॉ. ज्वाला प्रसाद, महामंत्री नानकचंद साहू, धन्नूराम साहू, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, सह मीडिया प्रभारी ईश्वरी प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर का निर्माण संभव है।










