मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

20
tankram verma minister
tankram verma minister
मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को 17 अप्रैल 2024 को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव “रामनवमी” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों के मंगलमय जीवन और सुख–शांति व समृद्धि की कामना की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्री वर्मा ने कहा है कि प्रभु श्री राम भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं परम्परा के संवाहक हैं। प्रभु श्री राम हर भारतीय के मानस में रचे-बसे हैं। प्रभु श्री रामचन्द्र जी का संपूर्ण जीवन हम सबको आदर्शों पे चलने और मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि इतने वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इस अमृतकाल में हम सब अमर अयोध्या की भव्यता और वहां विराजे हमारे प्रभु श्रीराम की अलौकिकता के साक्षी बने, यह हमारा सौभाग्य है। भगवान श्रीराम की पावन भूमि अयोध्या और यह भव्य मंदिर युगों–युगों तक मानवता को प्रेरणा देती रहेगी, उनका मार्गदर्शन करती रहेगी।

IMG 20240420 WA0009
राज्योत्सव में विकास प्रदर्शनी, मेला और फूड जोन को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया