मिट्टी के तेल खुद पर दाल कर महिला ने की आत्महत्या

63

रायपुर| रायपुर के कांशीराम नगर में एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग लगा लिया | डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| तेलीबांधा पुलिस ने मृतका के पति रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है| मृतका लक्ष्मी सिंह और रमेश के बीच अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी ने ये कदम उठा लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को कांशीराम नगर में रहने वाली लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। 8 फरवरी को डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी| मृत्यु के पहले कार्यपालन दंडाधिकारी द्वारा महिला का बयान लिया गया था।मृतका ने बयान दिया था कि उसके पति रमेश सिंह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था| महिला ने अपने पति को उसके पास जाने से मना किया| इसी बात पर उनके बीच बहुत बहस हुई| इसी के बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी| जांच में यह पाया गया कि मृतका के पति द्वारा दुष्प्रेरण किये जाने के कारण मृतका ने अपने ऊपर मिट्टी डालकर आत्महत्या की है|आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ये है सस्ती, किफायती और बेहतरीन फीचर्स से लैस 7 सीटर कार