LIVE UPDATE

पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों हेतु नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना

चंदन जायसवाल कसडोल 

विज्ञापन

 

कसडोल,,छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चो हेतु नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को रूपये 1000 से 10000 तक कक्षा अनुसार छात्रवृत्ति प्रदाय किया जाता है।इसके अतिरिक्त नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना लाभ प्राप्त करने वाले बच्चों को पृथक से स्टेशनरी एवं गणवेश हेतु 2000 रुपए प्रदाय किया जाता है।

विभाग के द्वारा एैसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से उपरोक्त योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने हेतु अपील किया गया है।च्वॉईस सेन्टर, श्रम संसाधन केन्द्र, विभाग का वेबसाईट @shramevjayate.cg.gov.in, श्रमेव जयते एैप या श्रम कार्यालय कक्ष क्रमांक 117 कलेक्टर परिसर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

 

Related Articles