LIVE UPDATE

बलौदाबाजार : भाजपा युवा मोर्चा को नई दिशा, तरूण वर्मा बने शहर मण्डल अध्यक्ष

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने तरूण वर्मा को शहर मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा से जिले भर के युवा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो संगठन के विस्तार और जनसेवा कार्यों को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

नवनियुक्त शहर मण्डल अध्यक्ष लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उन्होंने निरंतर परिश्रम और सक्रियता से पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है।

Related Articles