नववर्ष 2024 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ, पढ़े मौसम अपडेट

241
ठंड
ठंड

New Delhi : मौसम विज्ञानी HP Chandra ने बताया कि नववर्ष 2024 आने में बस आठ दिन का समय है। इस वर्ष नववर्ष के स्वागत में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति और ज्यादा होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और हवा की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बताया जा रहा की पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।शुक्रवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं राजनांदगांव में तो ठंड जबरदस्त बढ़ गई है, यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

IMG 20240420 WA0009
रायपुर पुलिस ने की सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, अलग - अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते 13 सटोरिये गिरफ्तार