निलेश सोनी बने गुरुघासी दास ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री, कसडोल विधानसभा कांग्रेस नेता प्रशांत जायसवाल ने दी शुभकामनाएं




चंदन जायसवाल : कसडोल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता निलेश सोनी को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शहर अध्यक्ष कुमार मेनन,प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू एवं गुरु घासीदास ब्लॉक अध्यक्ष मिलिंद गौतम ने संगठन के प्रति निलेश सोनी के लंबे समय से समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें ‘ब्लॉक महामंत्री’ नियुक्त किया है।
विशेष रूप से, कालीमाता वार्ड क्रमांक-12 के निवासी निलेश सोनी पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इन 15 वर्षों के दौरान उन्होंने पार्टी के प्रति अपने हर कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है और क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
इस अवसर पर निलेश सोनी ने शीर्ष नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा, पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाना और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।
प्रशांत जायसवाल ने बताया कि निलेश सोनी के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि निलेश सोनी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। कार्यकताओं ने इसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अनुभवी व्यक्ति का सम्मान बताया है। निलेश सोनी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।











