बलौदाबाजार में बन रही नई चौपाटी के निमार्ण कार्य को लेकर एनएसयूआई डीके कालेज अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष पर उठाए गंभीर सवाल

बलौदाबाजार। लखन हरवानी : बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में बन रहे नए चौपाटी के निर्माण कार्य को लेकर एनएसयूआई डीके कालेज अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन को गंभीर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर जो गेट लगाया जा रहा है वह कोई नया गेट नहीं है बल्कि गार्डन चौक के गार्डन में लगा वहीं पुराना गेट है जिसे वहां से निकालकर नए चौपाटी में लगाने के लिए लाया गया है यह घटना नगर पालिका के कार्यों पर बड़े प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।

एनएसयूआई डीके कालेज अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर का नगर पालिका अध्यक्ष से सीधा सवाल

1. क्या नगर पालिका के पास गेट लगाने का फंड नहीं है।
2. क्या भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में विकास का अर्थ सिर्फ पुराने समान को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह लगाना रह गया है।
3. क्या यही भाजपा का विकास माडल है।

जय सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि यही विकास माना जा रहा है तो जनता भली भांति समझ चुकी है कि असल में कितना और कैसा विकास हो रहा है।

अब यह देखना होगा कि इस पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से क्या प्रतिक्रिया आयेगी।

Advertisement

Related Articles