बलौदाबाजार में EOW-ACB की बड़ी रेड: शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर दबिश, दस्तावेज खंगाल रहे अफसर



लखन हरवानी : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज शनिवार सुबह को EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर दबिश देकर शराब कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। सुबह से अधिकारी परिसर में मौजूद रहकर रिकॉर्ड खंगालने और पूछताछ में जुटे हैं।जानकारी के मुताबिक, EOW- ACB की संयुक्त टीम ने शराब कारोबारी अहिंदर के निवास और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड, वाहनों के दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की पड़ताल की गई।
*कई वाहनों और दस्तावेजों की जांच शुरू*




सूत्रों के अनुसार, जांच टीम शराब की कीमत, परिवहन में उपयोग किए जाने वाले वाहनों और कारोबार से जुड़े आर्थिक पहलुओं पर विशेष रूप से जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं और मौके पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच पूरी होने पर मामले का होगा खुलासा गौरतलब है कि, प्रदेश में शराब कारोबार और उससे जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच EOW- ACB द्वारा लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में बलौदा बाजार में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।









