LIVE UPDATE

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार। नवीन पैकरा – संवाददाता : शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में पंचायत एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत परियोजना कसडोल के ग्राम तुरमा में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा भाषण, रंगोली, कुर्सी दौड़, नृत्य प्रतियोगिता एवं परियोजना भाटापारा एवं सिमगा के अंतर्गत विद्यालय शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खोखली एवं रानीजरौद में रंगोली, निबंध प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिरण केन्द्र के द्वारा विभागीय योजनाएं जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
क्रमांक /123

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles