छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बने पंकज झा

179

रायपुर. पंकज झा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कल देर शाम श्री झा को अपने कैम्प कार्यालय में मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश सौंपा। श्री झा भाजपा के 2004 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता है।उन्होने प्रसारण पत्रकारिता में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से 2003 में एम.ए.किया था।वह भाजपा के आधिकारिक मुख्य पत्र दीप कमल के 2004 से अभी तक सम्पादक है,और 2023 के विधानसभा चुनावों में सदस्य सचिव चुनाव घोषणा पत्र के दायित्व का निर्वहन किया।
श्री झा ने जनवरी 2011 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के लिए दिल्ली में मीडिया प्रबन्धन का कार्य संभाल चुके है।राज्य में पिछले तीन लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों में पार्टी के राज्य मीडिया विभाग तथा अन्य विभागों में विभिन्न दायित्वों को संभाल चुके है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
मां गौरी प्रोडक्शन की छत्तीसगढ़ में बनी पहली फिल्म "मया के बगीया" जिसका पहला गाना कल होगा रिलीज़