पूर्व महापौर ने पहले किया शांतिनगर वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार अब फिर घोषणा करके कर रहे जनता को गुमराह:प्रमिला दुबे

64
kabaadi chacha

भिलाई|भिलाई नगर निगम के 2016 से 2021 तक महापौर रहे देवेंद्र यादव ने शांतिनगर के कई मूलभूत सुविधाओं के होने वालेबकार्यो को निरस्त करके शांतिनगर की जनता के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार किया है।शांतिनगर की पूर्व पार्षद प्रमिला दुबे का कहना है कि वार्ड की जनसमस्याओं को लेकर चाहे रोड हो या नाली किसी भी मुलभुत सुविधाओ को कई बार पत्रों के माध्यम से मैंने अवगत करवाया पर हर बार शांतिनगर वार्ड की जनता के साथ भेदभाव करते हुए हमेशा सौतेला व्यवहार किया।श्रीमती प्रमिला दुबे ने कहा आदरणीय पूर्व महापौर व विधायक भिलाई श्री देवेंद्र यादव जी मैं पूर्व पार्षद शांतिनगर आपके द्वारा वार्ड में दिए गए सौगात के लिए पूरे वार्ड वासियों के तरफ से आभार व्यक्त करती हूं परन्तु महोदय जी आपको आज शांति नगर की याद अचानक कैसे आ गई जबकि महोदय जी मेरे द्वारा करोना काल मे मै अपने वार्ड में विभिन्न अधूरे कार्यो के लिए आपको व आपके सभी अधिकारियों को पत्र के द्वारा व मिल कर समस्याओं से कई बार अवगत कराया गया था परंतु आपके व आपके अधिकारियों द्वारा मेरे वार्ड की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया गया आज जब चुनाव आ गया है तो आप फिर से वार्ड के लोगो को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शांतिनगर की मुलभुत सुविधाए जिसकी जरूरत शांतिनगर की जनता को है।

1:- शांतिनगर के चंद्र नगर में सीमेंटीकरण कार्य
लागत राशि:- 42 लाख रुपये
कार्य पर रोक:- 2018-2019

2:- शांतिनगर दशहरा मैदान में डोम शेड निर्माण कार्य
लागत राशि:- 10 लाख रुपये
कार्य वर्तमान समय तक अप्रारम्भ

चंगोराभाठा पटवारी निलंबित

3:- शांतिनगर में सियान सदन का निर्माण कार्य
लागत राशि 13 लाख रुपये
कार्य निरस्त कर दिया गया

4:- शांतिनगर के चन्द्रनगर के नाले में पुलिया का निर्माण कार्य
लागत राशि 18 लाख रुपये
कार्य निरस्त कर दिया गया

5:- शांतिनगर के दशहरा मैदान मर खेल मैदान निर्माण कार्य
लागत राशि:- 21 लाख रुपये
कार्य निरस्त कर दिया गया

6:- शांतिनगर के कई मोहल्लों में नाली व सड़क संधारण कार्य
लागत राशि:- 3 लाख रुपये
जिसकी राशि अप्राप्त है।

7:- शांतिनगर के सड़क 2 में नाली निर्माण कार्य
लागत राशि 10 लाख रुपये
जिसकी राशि अभी तक अप्राप्त है

8:- शांतिनगर में कई सड़को में प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट
जिसका आज तक कोई अता पता नही है

9:- शांतिनगर दशहरा मैदान में बॉलीबाल मैदान का निर्माण कार्य लागत राशि 5 लाख रुपये
जिसकी राशि अभी तक प्राप्त नही हुई है

11:- शांतिनगर के मुख्यनाले में इंदु आई टी स्कूल का कब्जा
जिसपर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

इतनी सारी मूलभूत सुविधाओं को तत्कालीन महापौर ने अनदेखी क्यों की जिसकी वजह से आज भी जनता इन सब मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

IMG 20240420 WA0009