परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वाहनों पर ओव्हर लोडिंग और बकाया कर वसूली की कार्रवाई

66
kabaadi chacha

रायपुर,। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वाहनों में ओव्हर लोडिंग और बकाया कर वसूली की कार्रवाई की जा रही हैं। उड़नदस्ता रायपुर द्वारा इस संदर्भ में बिलासपुर जिले में विशेष अभियान चला कर 10 वाहनों पर ओव्हर लोडिंग और बकाया कर की कार्रवाई करते हुए 4 लाख 21 हजार 732 रूपए की राशि वसूल की गई है। इनमें शमन शुल्क के 68 हजार रूपए और बकाया कर वसूली के 3 लाख 53 हजार 732 रूपए शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले में विभिन्न वाहनों पर ओव्हर लोडिंग और बकाया कर वसूली की कार्रवाई की गई। इनमें वाहन क्रमांक सीजी 04 वाय0342 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर शमन शुल्क 3500 रूपए और बकाया कर 90241 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार वाहन क्रमांक सीजी10वाय0639 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर शमन शुल्क 3500 रूपए और बकाया कर 110716 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक सीजी13एलए4851 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर शमन शुल्क 2000 रूपए और बकाया कर 126191 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक सीजी10एएस5215 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर बकाया कर 26 ह जार 584 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक सीजी10एएच9770 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर ओव्हर लोडिंग तीन टन अधिक पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 21 हजार रूपए की वसूली की गई। इसी तरह वाहन क्रमांक सीजी10आर0395 वाहन का प्रकार एमजीव्ही पर ओव्हर लोडिंग दो टन अधिक पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 15 हजार रूपए की वसूली की गई। वाहन क्रमांक सीजी10डी6960 वाहन का प्रकार ट्रैक्टर पर ओव्हर लोडिंग एक टन अधिक पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार रूपए की वसूली की गई। वाहन क्रमांक सीजी10बीडी3368 वाहन का प्रकार एमजीव्ही पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क 2500 रूपए की वसूली की गई। वाहन क्रमांक सीजी12एआर3562 वाहन का प्रकार एमजीव्ही पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क 2500 रूपए वसूला गया और वाहन क्रमांक सीजी12एके7889 वाहन का प्रकार एचजीव्ही पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क आठ हजार रूपए की वसूली की गई।

IMG 20240420 WA0009
चीन और भारत में सीमा पर तनाव लेकिन बढ़ता रहा व्यापार, मगर कैसे?