LIVE UPDATE

Raipur News : वायरल वीडियो पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही, रईसजादों की कार जप्त, देखें वीडियो

रायपुर। दिनांक 02.03.2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में 01 चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरो पर पानी वाले गुब्बारे मारते हुए उन्हें परेशान करने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिससे चारपहिया वाहन चालक स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण में स्वतः संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में दिख रहे चारपहिया वाहन टाटा हैरियर क्रमांक सी जी/04/पी डबल्यू/8922 के चालक के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अप क्र 100/26 धारा 281 bns का अपराध पंजीबध कर पतासाजी कर वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की चारपहिया वाहन को जप्त किया गया है।साथ ही संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

देखें वीडियो

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles