LIVE UPDATE

विश्व पर्यावरण दिवस : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, किया पौधारोपण

लखन हरवानी : बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में लगभग 100 पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में लगभग 100 पौधे रोपे गए। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन

*पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी*

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में अपने खेतों, बाड़ियों, नदी-नालों और तालाबों के किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरों में भी वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles