LIVE UPDATE

ग्राम ओड़ान में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपिया को किया गया गिरफ्तार

आरोपिया को ग्राम ओडान में अपने पान गुटखा ठेले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए रंगे हांथ पकड़ा गया

चंदन जायसवाल कसडोल

 

आरोपिया द्वारा बहुत ही शातिर तरीके से छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर गांजा की, की जा रही थी बिक्री कार्यवाही में आरोपिया से ₹1300 कीमत मूल्य 106 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम ₹300 किया गया जप्त पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 28.05.2026 को थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा ग्राम ओडान में घेराबंदी कर अपने पान गुटखा ठेले में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली 01 आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपिया एवं उसके पान गुटखा ठेला का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपिया से ₹1300 कीमत मूल्य 106 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम ₹300 जप्त किया गया है।कि प्रकरण में आरोपिया के विरुद्ध थाना पलारी मे अपराध क्र. 232/2026 धारा 20B NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपिया- कुसुम बाई सेन उम्र 45 साल निवासी ग्राम ओडान थाना पलारी

Related Articles