सभी 10 जोनों द्वारा राजस्व वसूली अभियान तेजी से निरंतर प्रगति पर

119
kabaadi chacha
google.com, pub-3068255257089060, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-3068255257089060, RESELLER, f08c47fec0942fa0 adbumps.com, 5628222605, DIRECT

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री सौरभ कुमार, राजस्व विभाग की अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार के आदेशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में प्रतिदिन अभियानपूर्वक सम्पतिकर सहित निगम के सभी करों की वसूली तेजी से करने का क्रम निरन्तरता से जारी है। सभी 70 वार्डों में नगर निगम की टीमों द्वारा घर – घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पाम्पलेट वितरित किया जा रहा है। इसकी सभी जोन कमिश्नरगण एवं समस्त जोन सहायक राजस्व अधिकारीगण प्रतिदिन निरन्तर मानिटरिंग कर रहे हैं । बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली करने तत्काल निगम को सम्पूर्ण करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही प्रारम्भ की जा चुकी है। सभी जोनों की समस्त राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर घर के दरवाजे पर सम्पतिकर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोनों के 70 वार्डो में निगम राजस्व विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम के करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर उन्हें तत्काल निगम करों की अदायगी करने समझाइश दी जा रही है एवं जनसुविधा हेतु निगम राजस्व विभाग के पाम्पलेट बांटे जा रहे है, ताकि किसी भी करदाता नागरिक को रायपुर नगर निगम के करो की अदायगी करने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
आज नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षकगणों, सहायक राजस्व निरीक्षकगणों की उपस्थिति में नगर निगम के हित में सभी 70 वार्डों में अभियान चलाकर निरन्तर क्रम में जोरदार वसूली की है। इसमें आज नगर निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने 110 करदाताओं से 5 लाख 46 हजार 873 रूपये राजस्व वसूला। जोन 2 की टीम ने 57 करदाताओं से 4 लाख 1 हजार 733 रूपये, जोन 3 की टीम ने 88 करदाताओं से 6 लाख 85 हजार 403 रूपये, जोन 4 की टीम ने 79 करदाताओं से 6 लाख 57 हजार 320 रूपये, जोन 5 की टीम ने 102 करदाताओं से 7 लाख 14 हजार 142 रूपये, जोन 6 की टीम ने 127 करदाताओं से 6 लाख 79 हजार 66 रूपये, जोन 7 की राजस्व विभाग की टीम ने 56 करदाताओं से 3 लाख 70 हजार 501 रूपये, जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम ने 180 करदाताओं से 5 लाख 60 हजार 987 रूपये , जोन 9 की राजस्व की टीम ने 98 करदाताओं ने 5 लाख 41 हजार 942 रूपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 190 करदाताओं से 8 लाख 56 हजार 779 रूपये का राजस्व आज एक दिन के अभियान में वसूला। अभियान प्रतिदिन तेजी से नगर निगम के हित में सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष के आदेशानुसार निरन्तर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दो दिवसीय अहमदाबाद प्रवास पर