किसान के बेटे का CGPSC में चयनः बलौदाबाजार के ओजस्वी पटेल को सहकारी निरीक्षक पद मिला; दूसरे प्रयास में मिली सफलता

बलौदाबाजार। लखन हरवानी : बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों में बलौदाबाजार जिले के पलारी विकास खंड के ग्राम हरिनभट्ठा निवासी ओजस्वी पटेल का चयन हुआ है।ओजस्वी पटेल ने परीक्षा में 149वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें सहकारी निरीक्षक के पद पर चयनित किया गया है। ओजस्वी पटेल ग्राम हरिनभट्ठा के किसान धनसाय पटेल के बेटे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की। 12वीं की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव से की। इसके बाद उन्होंने महासमुंद कॉलेज से बीएससी और बलौदा बाजार के डीके महाविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की।
यह उनका दूसरा प्रयास था। ओजस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के समर्थन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका परिवार गायत्री परिवार से संबंधित है।चयन पर क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई ओजस्वी के चयन पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में ग्राम सरपंच रोहित श्रेय, पूर्व सरपंच सुकदास बंजारे, लोकनाथ पटेल, सुमंत कन्नौजे, भीष्म देव सोनवानी, सीता राम यादव और शिक्षक संजय पटेल शामिल हैं इसके अलावा जनपद सदस्य कृष्णा आज़ाद, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, प्राचार्य टीआर ढीढी, मरार पटेल समाज के सदस्य और अन्य ग्रामवासियों ने भी ओजस्वी को शुभकामनाएं दीं।









