कसडोल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई शनि जयंती

चंदन जायसवाल : कसडोल। कसडोल नगर के गायत्री चौक स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्तों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

Related Articles