एसपी की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर

176
पुलिसकर्मी पर एक्शन,
पुलिसकर्मी पर एक्शन,
kabaadi chacha

मुंगेर: छठ के महापर्वपर को लेकर सुरक्षा जताते हुए बिहार पुलिस सतर्क है।बता दे की नवंबर महीने में उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यहां तक कि व्रत करने वाले पुलिसकर्मियों को भी छुट्टी नहीं मिल रही है। ऐसे में मुंगेर में एक साथ 27 दरोगा पर एक्शन का डंडा चला है। एसपी ने सबको सस्पेंड कर दिया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लगाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दे की मुंगेर के एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने यह बड़ी कारवाई की है। उन्होंने बताया कि 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी के द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई करने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के आदेश पर बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्ति की गई थी। लेकिन 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ने योगदान नहीं दिया।

इसे लेकर कार्रवाई की गई है। एसपी जगुनाथ रेड्डी ने आगे बताया कि 16 नवंबर को सभी प्रशिक्षण पुलिस केंद्र मुंगेर में योगदान किया था। योगदान करने वाले सभी प्रशिक्षु दारोगा को कार्यालय से आदेश पत्र निर्गत करते हुए छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विभिन्न थाना में प्रतिनियुक्त किया गया। निर्गत आदेश के आलोक में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस और निरीक्षक के द्वारा थाना और आप में योगदान देने के निर्देश दिए गए थे,

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाया जाएगा 25 दिसम्बर को

लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंचे। उनकी लापरवाही से छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। एसपी जगुनाथ रेड्डी ने यह भी बताया कि सभी दारोगा जिनपर कार्रवाई की गयी है वेन एकेडमी में योगदान देने के बाद भी बिना बताए फरार हो गए थे।

दुर्गा पूजा में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी। पूजा शुरू होने से पहले बिना बताए गायब हो गए थे और शुक्रवार से छठ पर्व पर ड्यूटी करनी थी। लेकिन बिना बताए फिर से सभी 27 पुलिस निरीक्षक निकल गए। इस वहज से लापरवाही के आरोप में सभी को निलंबित कर दिया गया है।

IMG 20240420 WA0009