भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने समस्त प्रदेशवासियों को दी जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं





रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा सभी के जीवन में उन्नति और मंगल का वास हो। सैय्यद रजा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ रथयात्रा पर्व मनाने की अपील की।











