LIVE UPDATE

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आंगनबाड़ी क्रमांक 1, ग्राम बरौदा में सफल दान वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

रायपुर। रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आंगनबाड़ी क्रमांक 1, ग्राम बरौदा में सफलतापूर्वक दान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 40 बच्चों को पैकेट वितरित किए गए, जिनमें पेंसिल, रबर, स्केल, क्रेयॉन्स, स्केच पेन, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स एवं पेंसिल बॉक्स जैसी उपयोगी सामग्री शामिल थी।

यह सभी सामग्री फाउंडेशन की विशेष पहल “गिफ्ट ऑफ जॉय”के माध्यम से प्राप्त हुई। इस पहल के अंतर्गत बच्चे एवं उनके परिवार शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे गए डोनेशन बॉक्स में खिलौने, पुस्तकें, आर्ट सामग्री एवं स्टेशनरी सामग्री दान करते हैं। बाद में इन सामग्रियों को एकत्र कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुँचाया जाता है।

कार्यक्रम में ग्राम बरौदा के सरपंच  भगवत साहू, सुपरवाइजर जयश्री वर्मा  , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *नंदनी साहू  , रेनबो फिंगर्स की संस्थापक श्रद्धा वर्मा एवं टीम सदस्य रूपशीला कश्यप उपस्थित रहीं।

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य केवल दान वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का समग्र विकास करना भी है। संस्था बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने, रचनात्मकता बढ़ाने और नई रुचियाँ विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा बच्चों के लिए क्राफ्ट, ड्राइंग गतिविधियाँ एवं रचनात्मक कौशल विकास जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बाँटने की भावना विकसित करना तथा आने वाली पीढ़ी में संवेदनशीलता, दया और करुणा जैसे संस्कारों को मजबूत करना है।

इस पहल का प्रेरणादायक टैगलाइन है:
“आओ खुशियाँ बाँटे, छोटी खुशी – बड़ी खुशी।”

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन आने वाले समय में भी ऐसे दान वितरण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का पूरा प्रयास करेगा।

Related Articles