LIVE UPDATE

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में भालू के हमले में घायल महिला का सफल उपचार

रायपुर। ग्राम क्षेत्र की निवासी श्रीमती मीना बाई मराबी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिसमें उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, अमलीडीह लेकर पहुंचे।

अस्पताल की आपातकालीन टीम ने बिना देरी के इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के हाथ-पैर पर गहरे घाव थे, लेकिन विशेषज्ञ सर्जनों और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई की वजह से रक्तस्राव नियंत्रित किया गया और घावों का सफल उपचार किया गया।

फिलहाल मीना बाई मराबी की स्थिति है और वह चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। परिजनों ने अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समय पर और बेहतरीन इलाज मिलने से मरीज की जान बच गई।”

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles